- Hindi News
- हुसैनाबाद में बंद के दौरान नहीं खुली दुकानें
हुसैनाबाद में बंद के दौरान नहीं खुली दुकानें
हुसैनाबाद | उग्रवादीसंगठन के बंद के आहवान के दूसरे दिन हुसैनाबाद अनुमंडल मुख्यालय सहित आंचलिक क्षेत्रों में असरदार रहा। बंद के दौरान हुसैनाबाद शहर की सभी दुकाने बंद रही। सड़कों पर वाहनों का परिचालन काफी कम देखा गया। वहीं पोस्ट ऑफिस एवं बैंक मुख्य द्वार को बंद कर कार्य किया। बंद के दौरान समाचार लिखे जाने तक कही से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।