- Hindi News
- पूर्व मंत्री की जीत को सुनिश्चित करने का लिया संकल्प
पूर्व मंत्री की जीत को सुनिश्चित करने का लिया संकल्प
हैदरनगर | देवीधामके प्रांगण में एनसीपी के पंचायत अध्यक्षों कार्यकर्ताओं के लिए सम्मेलन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति के सदस्य विनय कुमार सिंह शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने पार्टी की सांगठनिक स्थिति की समीक्षा की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी के वरीय नेता पूर्व कमलेश कुमार सिंह के कार्यकाल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इससे लोगों को अवगत कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री के प्रयास से हुसैनाबाद-हरिहरगंज विस क्षेत्र के विकास को लेकर किए गए कार्यों की झलक आज भी देखने को मिल रही है। पूर्व मंत्री के अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए उन्हें पुन: इस क्षेत्र का प्रतिनिधि चुनाव जनता की मांग समय का तकाजा है। बैठक में अन्य कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। साथ ही पूर्व मंत्री की जीत को सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कमरुदीन मंसूरी, हाफिज इबरार, चंद्रशेखर सिंह, अरुण पांडेय, उदय, सलामूदीन अंसारी, सुनील सिंह, साबित अली, हीरा सिंह वीरेंद्र साव पंचायत अध्यक्ष शामिल थे।
सम्मेलनमें शामिल एनसीपी के अन्य नेता : पंचायतअध्यक्षों के इस सम्मेलन में एनसीपी के प्रदेश सचिव मन्नान खां, लडुन, कालिया, जेपी लल्लू सिंह, संजय सिंह, अरसुदीन खां, श्याम बिहारी मेहता, गुरु प्रताप शाहीदेव, राम अशरेश सिंह जिला उपाध्यक्ष अनिल चंद्रवंशी ने विचार व्यक्त किए और जन संपर्क अभियान को तेज करने का संकल्प दोहराया।
कईगांवों में किया जनसंपर्क : इसकार्यक्रम में भाग लेने से पूर्व बीनू सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधुवा, बड़ेपुर, बराही, बनियाडीह, बरवाडीह, कामत, घोड़बंधा, कठौंधा, लोटनिया, ककोरिया, मलवरिया, आदि गांवों का दौरा किया। जनसंपर्क अभियान में पार्टी नेता सैयद वसीम अहमद, पांचू शर्मा, मंदीप राम, प्रयाद अजय सिंह भी शामिल थे।