पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपाधीक्षक ने किया निरीक्षण

उपाधीक्षक ने किया निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदरनगर | अनुमंडलीयअस्पताल हुसैनाबाद के उपाधीक्षक डाॅ. अनिल कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिनियुक्त एमपीडब्ल्यू को बगैर सूचना अनुपस्थित पाया। उपाधीक्षक डाॅ. कुमार ने एमपीडब्ल्यू अशोक कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया। उन्होंने हैदरनगर के चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. विनोद कुमार सिंह को निर्देश दिया कि व्यवस्था में कमी है तो वह तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद को लिखित जानकारी दें। किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित पदाधिकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। डॉ. अनिल ने कहा कि हैदरनगर अस्पताल चौबीस घंटे चलता है। मरीजों को और बेहतर सेवा मिले इसके लिए पुरुष कर्मचारियों का भी कार्यतालिका बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रतिनियुक्त दोनों चिकित्सा पदाधिकारियों को भी अपनी कार्यतालिका बनाकर अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद के कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान परिसर में चल रहे सहिया के आवासीय प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया।



डाॅ. अनिल ने बीटीटी सहिया साथी को साफ सफाई आदि पर ध्यान देने की बात कही। डाॅ. अनिल ने सहिया प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मातृ म़ृत्यू की सूचना एएनएम, बीटीटी या सहिया साथी के माध्यम से देने की बात कही। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था, प्रसव के दौरान या प्रसव के 42 दिनों के अंदर अगर माता की म़ृत्यू होती है तो उसकी सूचना अवश्य दें। सूचना देने पर उन्हें निश्चित राशि देने का भी प्रावधान है। वहीं डब्ल्यूएचओ के मॉनिटर प्रकाश कुमार ने पोलियो से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष के किसी बच्चे का पैर या हाथ लुंज पुंज हो या किसी प्रकार से पोलियो जैसा लक्ष्ण हो तत्काल सूचना दें। सूचना देने पर उन्हें 150 रुपए दिए जाएंगे। उपाधीक्षक के साथ प्रखंड लेखा प्रबंधक मृगेंद्र कुमार भी शामिल थे।



फोटोः 8 निरीक्षण करते उपाधीक्षक।