पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्र के संपूर्ण विकास में सहयोग करें : रवींद्र

क्षेत्र के संपूर्ण विकास में सहयोग करें : रवींद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद | आगामीविधानसभा चुनाव में क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए झारखंड विकास मोर्चा को सहयोग करें। उक्त बाते सोमवार को कोशी पंचायत अन्तर्गत टोंगरा गांव स्थित मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित झाविमो के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में युवा जिला अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि झाविमो एक ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्ग को एक साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र एक विकसित विधानसभा क्षेत्र के रूप में शामिल हो मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने इसके लिए ग्रामीणों से सहयोग करने की अपील की है। सम्मेलन की अध्यक्षता रामनरेश सिंह ने की जबकि संचालन कैलाश सिंह ने किया। मौके पर हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, गोविंदा सिंह, मुरारी सिंह, रामजीत सिंह, सत्यनारायण सिंह, लल्लू मेहता, सुरेश सिंह, सतेन्द्र सिंह, रामाकेश्वर भगत, मुरारी मेहता, धमेंद्र बैठा, अनिल पासवान, दुखन साव, जयराम शर्मा, लालमोहन मिस्त्री, लल्लू सिंह, रामप्रवेश पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।



फोटो : 2 पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद जिला अध्यक्ष रवींद्र सिंह एवं अन्य