राजकीय मध्य विद्यालय में हुई क्विज प्रतियोगिता
हुसैनाबाद | हुसैनाबादशहर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय स्कूल में बाल समागम के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह हुसैनााबद-हरिहरगंज विधानसभा के विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय के प्राचार्य रामेश्वर मेहता ने शाॅल प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर विधायक शिवपूजन मेहता ने कहा कि प्रतियोगिता प्रतिभा तराशने के लिए एक बेहतर मंच होता है। विधायक ने विद्यालय में पुस्तकालय एवं अन्य संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद क्विज प्रतियोगिता में अव्वल आए छात्रों को पुरस्कृत किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अक्षय कुमार मेहता, पूर्व मुखिया जितेन्द्र पासवान, विजय प्रसाद कुशवाहा, सहायक शिक्षक गिरवर राम, मो. जुबैर अंसारी, राजेश प्रसाद, राजेश कुमार सिन्हा, क्यास ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह, रश्मि प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद थे। क्विज प्रतियोगिता में विद्यालय जयकुश कुमार, दिनेश कुमार, सन्नी कुमार, साकेत कुमार, मनीष कुमार, प्रिंस कुमार, रितेश कुमार, सूरज कुमार आदि छात्र शामिल हुए।