- Hindi News
- एमसीएच रजिस्टर का ठीक से करें संधारणः उपाधीक्षक
एमसीएच रजिस्टर का ठीक से करें संधारणः उपाधीक्षक
अनुमंडलीयअस्पताल हुसैनाबाद के सभागार में अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने एएनएम समेत सभी स्वास्थ्य कर्मियों कें साथ सोमवार को मासिक बैठक की। उन्होंने कहा कि एमसीटीएच डाटा रजिस्टर (मदर एंड चाईल्ड टेकिंग हेल्थ) के डाटा इंट्री में पाया गया है कि गर्भवती महिला का नाम उससे संबंधित जानकारी एमसीएच रजिस्टर (मदर एंड चाईल्ड हेल्थ रजिस्टर) से मेल नहीं खाता है।
उन्होंने एएनएम को निर्देश दिया कि गर्भवती महिला के पंजीकरण के समय उसका नाम पता सही-सही पूछ कर भरा जाएं। प्रसव के उपरांत उस महिला के कालम में ही उसके नवजात से संबंधित जानकारी संधारित की जाएं। ताकी एमसीटीएस की इंट्री में आने वाली परेशानियों से बचा जा सके। डॉ. अनिल ने कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में 12 फरवरी से 19 फरवरी तक परिवार नियोजन मेगा शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर की सफलता के लिए प्रत्येक सहिया को दो-दो एनएसबी पांच बंध्याकरण का केस लाने का निर्देश दिया गया है। यही लक्ष्य एएनएम को भी दिया जा रहा है। एएनएम अपने अपने क्षेत्र से शिविर में दो पुरुष नसबंदी 5 महिला बंध्याकरण का केस लाएंगी। उन्होंने कहा कि शिविर में अधिक संख्या होने पर जिला से शल्य चिकित्सक बुलाये जाएंगे। डॉ. अनिल ने एएनएम से टीकाकरण के कार्य में गुणवत्ता लाने लक्ष्य हासिल करने की हिदायत की। उन्होंने कहा कि जिस एएनएम का लक्ष्य पूरा नहीं होगा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पल्स पोलियो अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि 22 फरवरी पोलियो रविवार है। पल्स पोलियों अभियान का प्रचार प्रसार एएनएम सहिया अपने अपने क्षेत्र में करेंगी। उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को अधिक से अधिक बच्चे पोलियों बूथ पर पहुंचे इसके लिए प्रयास करना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य उप केंद्र की एएनएम को हिदायत दी की प्रत्येक कार्य दिवस को स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान बंद पाये जाने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र की एएनएम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डॉ. महेंद्र कुमार प्रसाद, डॉ. चंद्रमोहन प्रसाद, डॉ. नजीर आलम, आइसीटीसी के काउंसेलर शशिभूषण सिंह, प्रखंड लेखा प्रबंधक मृगेंद्र कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक रंजीत कुमार मेहता, एएनएम गायत्री देवी, विमला कुमारी, राजमुनी कुमारी, सीमा सिंह, प्रियंका कुमारी, माधुरी कुमारी के अलावा सभी स्वारस्थ्य कर्मी मौजूद थे।
स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक करते उपाधीक्षक डॉ. अनिल कुमार।