संत रैदास की जीवनी पर प्रकाश डाला
संत रैदास की जीवनी पर प्रकाश डाला
विश्रामपुर | डंडीलाकलामें संत शिरोमणि रैदास की 539 वी जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कई प्रबुद्धवक्ताओं ने संत रैदास की जीवनी पर प्रकाश डाला। समारोह के मुख्य अतिथि सेल भवनाथपुर के सहायक निदेशक अंबेडकर चेतना परिषद के अध्यक्ष डॉ. विजय तृष्णा ने कहा कि संत रविदास विश्व के पहले ऐसे क्रांतिकारी विचारक थे। जिसने दुखहीन समाज की परिकल्पना की। उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वास मायाजाल, जादूटोना को त्याग कर प्रेम बंधुत्व के साथ लोगों को जीने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि रामाश्रय बौध हुसैनाबाद की शिक्षिका सुशीला बौध ने भी अपने प्रभावशाली विचार रखे। उनके अलावा शिक्षक बालमनाथ राम, अशोक रविदास ने संंतरविदास बाबासाहब भीमराव अंबेडकर के विचारों आदर्श पर चलने के लिए बहुजन समाज को चलने का संकल्प लेने को कहा।