पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता के लिए समर्पित हूं : कमलेश

जनता के लिए समर्पित हूं : कमलेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद | राकांपानेता पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने अपने कामगारपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा ने गंदी राजनीति की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि उसी की देन है कि आज बिहार राषट्रपति शासन की ओर बढ़ रहा है। सिंह ने कहा कि भाजपा किसी भी तिकड़म से सत्ता हासिल करना चाहती है। मगर दिल्ली का चुनाव परिणाम भाजपा के लिए उल्टी गिनती की ओर इशारा है। उन्होंने कहा कि झूठ और फरेब की राजनीति बहुत दिन नहीं चल सकती है। उन्होंने झारखंड की चर्चा करते हुए कहा कि अबतक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने के पीछे भी कई राज है। उन्होंने हुसैनाबाद विस का जिक्र करते हुए कहा कि हुसैनाबाद की जनता ने उन्हें जो सम्मान दिया है, वह उसका आदर करते हैं। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद की जनता के सुख दुख में कल भी वह साथ थे आज भी हैं। श्री सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद की जनता से उनका आत्मीय लगाव है। रात के बारह बजे भी याद करें तो वह हाजिर रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में हार जीत लगा रहता है। इससे वे नहीं घबराते। उन्होंने जनसेवा को अपनाया है। वह उसी तरह से जन सेवा में लगे रहेंगे। उन्होंने राकांपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह विचलित नहीं हों।





मेहनत लग्न के साथ जनता की सेवा करें। आने वाला समय उनका होगा।



उन्होंने कहा कि जनता मालिक है वह सब आकलन कर लेगी।



फोटोः 14 प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह।