पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैट्रिक के 6763 इंटर के 3180 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

मैट्रिक के 6763 इंटर के 3180 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शून्य दूरी पर परीक्षा : अनुमण्डलक्षेत्र के हैदरनगर प्रखंड स्थित आरके उच्च विद्यालय के परीक्षार्थी अपने ही विद्यालय में परीक्षा देंगे। जबकी मोहम्मदगंज उच्च विद्यालय के छात्रों का परीक्षा केन्द्र 20 किलोमीटर दूर बनाये गए हैं।

हुसैनाबाद |अनुमंडल मेंमैट्रिक इंटर की परीक्षा अगामी 16 फरवरी से आयोजित होगी। अनुमंडल प्रशासन परीक्षा को कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली है। अनुमंडल पदाधिकारी उदयकांत पाठक ने कहा कि परीक्षा को कदाचारमुक्त सम्पन्न कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन कटिबद्ध है।

उन्होंने परीक्षा के दौरान प्रतिनियुक्त कर्मचारी कदाचार में सलिप्त होने की शिकायत मिली तो वे निश्चित रूप से नपें जाएंगे। हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में मैट्रिक इंटर की कुल ग्यारह परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। जिसमे हुसैनाबाद में आठ हैदरनगर में तीन केन्द्रों पर कुल 9943 छात्र शामिल होंगे।

किसविद्यालय का परीक्षा केंद्र कहां: हुसैनाबादअनुमंडल मुख्यालय स्थित बक्शी उच्च विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर अपग्रडेड मोहम्मदगंज उच्च विद्यालय एव पोल्डीह उच्च विद्यालय के 1145 छात्र एवं छात्राएं परीक्षा देंगे। इसी प्रकार शहिद भगत सिंह इंटर महाविद्यालय परीक्षा केन्द्र पर अपग्रेडड उच्च विद्यालय कामगारपुर, बेनी खुर्द, पतरिया, कुकही, कस्तूरबा अावासीय विद्यालय एवं हार्वे सोन भैली के 970 छात्र, बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर बक्शी उच्च विद्यालय के 738, मध्य विद्यालय हुसैनाबाद के परीक्षा केन्द्र पर अपग्रेडेड मलवरिया पोल्डीह के 488 छात्र,सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परीक्षा केन्द्र पर बालिका उच्च विद्यालय हुसैनाबाद के 851 छात्राएं, उर्दू मध्य विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर प्रोजेक्ट हरिहर सिंह उच्च विद्यालय बरेपुर के 216 छात्र, हार्वे सोन भैली उच्च विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर उच्च विद्यालय दंगवार के 344 छात्र छात्राएं शामिल होंगे। वहीं हैदरनगर प्रखंड में जमा दो उच्च विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर आरके उच्च विद्यालय हैदरनगर, स्तरोन्नत हाई स्कूल पांती एवं स्तरोन्नत हाई स्कूल हैदरनगर के 876 छात्र, मध्य विद्यालय हैदरनगर परीक्षा केन्द्र पर बालिका उच्च विद्यालय हैदरनगर एवं स्त्रोन्नत उच्च विद्यालय परता के 417 छात्र प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय हैदरनगर परीक्षा केन्द्र पर कैलाश सिंह उच्च विद्यालय, विलासपुर उच्च विद्यालय एवं आरके रहमनिया उच्च विद्यालय के 713 छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे।

इंटर की परीक्षा तीन केन्द्रों पर

अनुमण्डल मुख्यालय के एके सिंह डिग्री काॅलेज परीक्षा केन्द्र पर शहीद भगत सिंह महाविद्यालय के 1145 छात्र, बक्शी उच्च विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर शहीद भगत सिंह इंटर काॅलेज, कस्तूरबा अावासीय विद्यालय बालिका उच्च विद्यालय हुसैनाबाद के 1661 छात्र एवं बालिका उच्च विद्यालय हुसैनाबाद परीक्षा केन्द्र पर जमा दो उच्च विद्यालय हैदरनगर के 376 छात्र, छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।