- Hindi News
- हर पांच किमी की दूरी पर हाईस्कूल स्थापना का लक्ष्य : विधायक
हर पांच किमी की दूरी पर हाईस्कूल स्थापना का लक्ष्य : विधायक
हरिहरगंज | विधानसभाक्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित हूं। हर 5 किमी. की दूरी पर एक हाई स्कूल की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। जिससे शिक्षा के स्तर में गुणात्मक वृद्धि हो। इसके लिए हरिहरगंज,मोहम्मदगंज ,हुसैनाबाद के दर्जनों मध्य विद्यालय को अपग्रेड करने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने बताया कि 9 जनवरी को विधानसभा सत्र में उन्होंने बटाने डैम के खुले गेट को बंद कर पानी संचय करने तथा सिंचाई सुविधा देने ,जपला सीमेंट फैक्ट्री को चालू कर रोजगार मुहैया कराने , उच्च शिक्षा में सुधार के लिए +2 विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति कराने , जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा केसीसी में कमीशनखोरी का मामला प्रमुखता से उठाया है। साथ ही इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हूं उन्होंने बताया कि हरिहरगंज में जलमीनार बना कर पानी आपूर्ति की सुविधा शीघ्र होगी। इसके लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। विभाग को आवंटन मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर बसपा प्रखंड अध्यक्ष इरफ़ान शाहिद , अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष टुडे आलम , प्रदीप मेहता, टिंकू प्रसाद आदि उपस्थित थे।
फोटो : 19