पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण विकास मंत्री को तीन योजनाओं का मांग पत्र सौंपा

ग्रामीण विकास मंत्री को तीन योजनाओं का मांग पत्र सौंपा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण विकास मंत्री को तीन योजनाओं का मांग पत्र सौंपा

हुसैनाबाद | हुसैनाबादभाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा से मिलकर हुसैनाबाद की तीन महत्वपूर्ण सड़कों को पूरा कराने की मांग की। शिष्टमंडल में शामिल भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रेमतोष सिंह, हुसैनाबाद मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र उपाध्याय, प्रखंड महामंत्री प्रमोद सिंह, महिला मोर्चा के अध्यक्ष मधुलता रानी, नगर अध्यक्ष राजेश कर्ण ने संयुक्त रूप से रांची स्थित अवास पर मिलकर हुसैनाबाद के तीन लाइफ लाइन कहे जाने वाले मुख्य मार्ग मोहम्मदाबाद से बसडीहा होते हुए अमही डंडीला पथ निर्माण, काजरात नावाडीह स्टेशन से पोखरा होते हुए अघेरिया तक पथ निर्माण प्रखंड हैदरनगर में भीखा विगहा होते हुए प्राथमिक विद्यालय कुकही तक पथ निर्माण को कार्य योजना में जोड़कर पूरा करने की मांग की है तथा हुसैनाबाद आने का आग्रह भी किया है।