पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्या बिहार वाटिका स्कूल में मना वार्षिकोत्सव

विद्या बिहार वाटिका स्कूल में मना वार्षिकोत्सव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | लठेया(छतरपुर) स्थित विद्या बिहार वाटिका स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि हुसैनाबाद विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने राष्ट्रपिता गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं रागनी संजना कुमारी ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को काफी प्रभावित किया। मौके पर विधायक मेहता ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र में विद्या बिहार वाटिका शिक्षा का अलख जगा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं मन लगा कर पढ़ाई करे और पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी बढ़चढ़ कर भाग ले। कार्यक्रम में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक सह निदेशक डॉ रामरेश यादव प्रचार्य प्रमोद कुमार सहित काफी संख्या में अभिभावक बच्चे उपस्थित थे।



फोटो : 12