- Hindi News
- बिजली नियमित करने को लेकर बसपा ने दिया धरना
बिजली नियमित करने को लेकर बसपा ने दिया धरना
हुसैनाबाद. हुसैनाबादअनुमंडल में बिजली को नियमित रूप से आपूर्ति करने को लेकर बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने जयप्रकाश चौक पर एक दिवसीय धरना दिया। इस धरना कार्य्रकम की अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष विहारी पासवान ने की जबकि संचालन पूर्व वार्ड पार्षद विजय प्रसाद कुशवाहा ने किया। धरना सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने कहा कि हुसैनाबाद अनुमंडल में विद्युत आपूर्ति नियमित करने को लेकर लगातर आठ दिनों तक जीवन मौत से जूझनेे के बाद 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर मिला। बावजूद विद्युत विभाग कुछ गलत राजनीतिक सोच रखने वाले लोगों के कारण पुनः बिजली की समस्या बरकरार रही।
उन्होंने कहा कि विवश होकर मुझे एक दिवसीय धरना देना पड़ा। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में रेल परिचालन को पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष जितेन्द्र पासवान, हुसैनाबाद प्रखण्ड अध्यक्ष अक्षय मेहता, मीडिया प्रभारी अरूण चन्द्रबंशी, मनोज भारती, दिनेश चौधरी, प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष मेहता, पंचायत समिति सदस्य अक्षय प्रकाश शर्मा, अनिल सिंह, जिला महासचिव अजय भारती, रामराज पासवान, सुरेंद्र रजक, मनोज पासवान आदि मौजूद थे।
फोटो 18 एक दिवसीय धरना को संबोधित करते शिवपूजन मेहता।