चौथे दिन भी बंद रहे बैंक
इटकी |चुनाव कार्य संपन्न होने के बाद भी बुधवार को बैंककर्मी काम पर नहीं लौटे। इस कारण इटकी के सभी बैंकों में बुधवार को लगातार चौथे दिन भी काम ठप रहा। यूनियन बैंक की इटकी शाखा में 11 दिसंबर को साप्ताहिक लेन-देन का कार्य नहीं होने के कारण 12 दिसंबर से ग्राहकों का काम-काज सामान्य होगा। भारतीय स्टेट बैंक झारखंड ग्रामीण बैंक की इटकी शाखा में 11 दिसंबर से काम-काज सामान्य होने की उम्मीद है।