पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इटकी में 2 3 दिन में जलापूर्ति की संभावना

इटकी में 2-3 दिन में जलापूर्ति की संभावना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटकी |प्रखंड में दो महीने से ठप पड़ी जलापूर्ति व्यवस्था को फिर से बहाल किए जाने का प्रयास जारी है। खराब पड़ी पांच बोरिंग में से तीन की मरम्मत करा ली गई है। गत नौ माह से दैनिक मजदूरों की बाकी मजदूरी का भुगतान फिलहाल जल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा किए जाने का आश्वासन दिया गया है। जल एवं स्वच्छता समिति के अनुसार, जलमीनार से दो-तीन दिनों के अंदर जलापूर्ति शुरू हो जाने की संभावना है। ज्ञात हो कि विभिन्न कारणों से इटकी के शहरी मुहल्लों में दो महीने से जलापूर्ति ठप है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।