कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू
इटकी| कलशस्थापना के साथ ही गुरुवार से क्षेत्र में दुर्गा पूजा शुरू हो गई। बनियाटोली स्थित महाबीर मंदिर के समीप पूजा स्थल पर पंडित शत्रुधन पांडेय के नेतृत्व में पंडित हर्षवर्धन पांडेय मदन सिंह ने दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू किया। क्षेत्र के जमीदार के वंशज लाल बद्रीनाथ शाहदेव द्वारा आयोजित पूजा स्थल पर पंडित सुरेंद्र नाथ मिश्र द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू किया गया है।