शहीद सोमा उरांव की प्रतिमा का अनावरण
इटकी| सकरपदागांव में गुरुवार को स्व. सोमा उरांव की प्रतिमा का अनावरण विधायक बंधु तिर्की ने किया। सकरपदा गांव निवासी सोमा उरांव भारतीय सेना के 10 बिहार रेजिमेंट में हवलदार थे। जम्मू- कश्मीर के गुजारहट गुलमार्ग में तैनाती के दौरान बर्फबारी के कारण 8 फरवरी 2010 को उनकी मृत्यु हो गई थी। आयोजित कार्यक्रम मे विधायक तिर्की ने कहा कि सोमा उरांव देश की रक्षा करते हुए अपनी जान गवां दी। मौके पर धुंधरी उरांव, कुंदन तिर्की,अनिता, शैलेष, कलिंद्र, कुर्बान, समेल आिद मौजूद थे।