शराब पिएंगे, बनाएंगे
शराबपिएंगे और बनाएंगे। शराब बनाने पीने वाले होश में आओ... जैसे नारों के साथ प्रखंड के कुंदी गांव में सोमवार को महिलाओं ने नशाबंदी जागरूकता अभियान चलाया।
पंचायत की मुखिया मेलोनी मिंज के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में शामिल महिलाओं ने शराब बनाने वालों के घरों की तलाश ली। इस क्रम में वहां से पकड़े गए शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट कर दिया। मुखिया ने बताया कि गांव की महिलाएं पूर्ण शराबबंदी के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं।
करीब 15 दिनों से जारी महिलाओं के इस अभियान के कारण गांव में शराब बनाने का काम लगभग बंद हो गया है। पीने वालों पर भी काफी हद तक अंकुश लगी है। जुलूस में शामिल महिलाओं ने बगधरा पतरा, पतराटोली, नदी टोला, अखरा कोचा सहित गांव के अन्य मुहल्लों का भ्रमण किया।
जुलूस में मुखिया मेलोनी मिंज के अलावा मंगरी तिग्गा, बिरसी उरांव, संगीता टोप्पो, अंगनी केरकेट्टा, जलही, सुकरिता, सोमरी शनिचरवा देवी आदि शामिल थीं।
शराबबंदी के निकाले गए जागरूकता अभियान में शामिल महिलाएं।