201 छात्रों के बीच पोशाक बांटे गए
इटकी | राजकीयउर्दू बालक मवि, इटकी में रविवार को 201 छात्रों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। पूर्वी पंचायत की मुखिया मंजु देवी ने दो-दो सेट पोशाक बांटे। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष कुरैशा खातून, प्रधानाध्यापक अख्तर हुसैन, जाबेद मियां, मो. अशलम, विमला पूर्ति, मरियम गौरेती तिर्की, तब्स्सुम रहमानी, जेयाउल हक, रीना कच्छप, कनिजा कच्छप और आमना खातून मौजूद थीं।