युवक को रॉड से पीटा, रिम्स में भरती
पिठोरिया | मिल्लतकाॅलोनी निवासी मो. मोईन को चार लोगों ने रॉड और हाॅकी से पीट कर घायल कर दिया। घटना रविवार दोपहर की है। मारपीट से सिर पर गंभीर चोट लगी है। उसे रिम्स के न्यूरो वार्ड में भरती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, वह पेटी काॅन्ट्रैक्टर है। पुलिस को दिए ब्यान में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मारपीट करने वालों में मो. आलम अंसारी, रेयाज अंसारी, सफीक अंसारी, सोनू और मोनू का नाम शामिल है। घायल के परिजनों ने बताया कि मारपीट की सूचना जब कांके पुलिस को दी तो पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। बताया गया कि थाना प्रभारी आशुतोष प्रताप नारायण इटकी गए हैं।