बच्चों की प्रतिभा को मिला सम्मान
परमाणुऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय जादूगोड़ा वन मैदान में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि यूसील के जीएम एकाउंट और एचओडी वित्त गौतम चटर्जी और यूसील अस्पताल के डॉक्टर के भट्टा मिश्रा ने 211 प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। प्राथमिक कक्षाओं के 86 और मध्य और उच्च कक्षाओं के 125 बच्चे इनमें शामिल थे। 2014-15 में ओवर आॅल चैंपियन रेड हाउस बना। जिसने 205 अंक लाकर विजेता का कप अपने नाम कर लिया। वहीं उप विजेता ग्रीन हाउस ने 180 अंक पाए। इस मौके पर श्री चटर्जी ने कहा कि खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है। प्राचार्या जीवी गणेश ने कहा कि विद्यालय द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी बच्चों ने भाग लिया। मौके पर उप प्राचार्या आर एम स्वामी, सुरेश सिंह, आदि मौजूद थे।
वार्षिकोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं
दीप प्रज्जवलित कर वार्षिकोत्सव का उदघाटन करते अतिथि
रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ वार्षिक महोत्सव
परमाणुऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय जादूगोड़ा टू में रंगारंग कार्यक्रम के साथ बुधवार को 42 वां वार्षिक महोत्सव मनाया गया। समारोह का उदघाटन यूसील कंपनी के तकनीकी निदेशक एस के श्रीवास्तव, जीएम हेड आईएसओ सह स्थानीय विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष जीसी घोष हाजरा, मौसमी घोष हाजरा, के महाली ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसके श्रीवास्तव ने कहा कि ये बच्चे कल का भविष्य हैं।
ये थे उपस्थित
केमहाली, मौसमी घोष हाजरा, जीभी गणेशन, डाॅ कमलेश कुमार, आर मुथुस्वामी, डाॅ के भट्टामिश्रा, रेेनुका कुमारी, किरण सिन्हा, डी होमड़े, एके पाण्डे, देवाशीष विश्वास आदि।
ये कार्यक्रम हुए
कार्यक्रमका शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद बंगाली, आदिवासी, संथाली, फोक डांस, केजी डांस, चक दे इंडिया, क्लासिकल सॉन्ग्स, राजस्थानी डांस, पंजाबी, बिहारी, नागपुरी आदि भाषाओं के कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इन्हें मिला ऐकेडमी पुरस्कार
मोहनीमांझी, नीलिमा कुमारी, फुल्लो बास्के, तनीषा अग्रवाल, तनु रंजन, पशुपती महतो, शिवजीत सीट, विवेक कुमार सिंह, हर्षप्रीत प्रजापति, दिया कुमारी, अक्षय गिरी, गितारानी मुर्मू, श्वेता पवार, नीतू कुमारी, पायल भकत, नदीम दास, सोनल भकत, अंजली कुमारी, कृती कुमारी। इसके अलावा कक्षा दसवीं के राजा गिरी, उदय कुमार