पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेहनत से ही मिलती है सफलता : आचार्य

मेहनत से ही मिलती है सफलता : आचार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परमाणुऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा वन में शुक्रवार को दो दिवसीय 42 वां वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रम के साथ समाप्त हो गया। समारोह का उदघाटन यूसील कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंधक दिवाकर आचार्य, तकनीकी निदेशक एसके श्रीवास्तव, स्थानीय विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जीसी घोष हाजरा, मौसमी घोष हाजरा और विद्यालय के प्राचार्य विजय गणेश ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम के दौरान जीभी गणेश ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इस साल दसवीं कक्षा में 8 बच्चों ने 10 सीजीपीए लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं विद्यालय के अोवर ऑल टॉपरों में 19 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा बच्चों ने नृत्य, ऑल इंडिया परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय द्वारा आयोजित कला वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में बेहतर परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में 211 प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

इसमें प्राथमिक कक्षाओं के 86, मध्य और उच्च कक्षाओं के 125 बच्चे शामिल थे। ओवर आॅल चैंपियन में रेड हाउस ने 205 अंक लाकर विजेता कप और ग्रीन हाउस 180 लाकर उपविजेता बना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंपनी के सीएमडी दिवाकर अाचार्य ने कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी काम करे तो उसमें सफलता जरूर मिलती है। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जीसी घोष हाजरा ने कहा कि विद्यालय के बच्चे काफी मेहनती हैं। कार्यक्रम को सीएमडी दिवाकर आचार्य की प|ी सुषमा अाचार्य, जीभी गणेश और आर एम स्वामी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे

अकादमी पुरस्कार : नीलम भकत, अरुप बोस, परोसिया खान, अनूप प्रमाणिक, ऋतिक शर्मा, अरविंद कुमार, पौलमी राय, निशा कुमारी, सेन गुप्ता, रेशमी, अमीषा, अभिषेक कुमार खर, नीरज कुमार सिंह, निकिल भकत आदि।

बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद बांग्ला, संथाली, फॅाक डांस, चक दे इंडिया, क्लासिकल डांस, राजस्थानी, पंजाबी डांस, बिहारी, नागपुरी, ड्रामा आदि प्रस्तुत किया गया। बच्चों की प्रस्तुति को उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।

ऑल इंडिया कला प्रतियोगिता

इशिताघोष, पूजा हांसदा, सोनू हांसदा, सुषमा दास, सांतनु मल्लिक, काशीनाथ महतो। आदि को पुरस्कृत किया गया