पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लीज रिन्यूअल की नहीं मिली स्वीकृति

लीज रिन्यूअल की नहीं मिली स्वीकृति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुरदामाइंस के लीज नवीकरण को लेकर एचसीएल को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। लीज के लिए ग्रामसभा की स्वीकृति जरूरी है। इसके लिए बुधवार को सोहदा फुटबॉल मैदान मे ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों के कोपभाजन का शिकार एचसीएल और आईआरएल के अधिकारियों को होना पड़ा। ग्रामसभा में उमड़ी भीड़ ने एचसीएल प्रबंधन को दो टूक शब्दों में कह दिया कि जबतक एचसीएल सुरदा माइंस नहीं चलाएगी तब तक ग्राम सभा की स्वीकृति का सवाल ही नहीं उठता है इस ग्रामसभा में आईआरएल कम्पनी द्वारा दी जा रही मजदूरी का मुद्दा भी उठा

ग्रामीणों ने एक स्वर मे कहा कि जितनी मजदूरी माइंस में कड़ी मेहनत करने के बाद मिलती है नौकरी में प्राथमिकता देने की बात भी सोहदा के ग्रामीणों ने उठाई एसचीएल और आईआरएल के अधिकारियों के चेहरे पर ग्रामीणों के इस रवैये से चिंता की लकीरें दिख रही थीं ग्रामसभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान ईश्वर हेम्ब्रम ने की बैठक में एचसीएल की ओर से ईडी अमित सेन, जीएम डीके चौधरी, पर्सनल मैनेजर एमआर बारिक, केंदाडीह माइंस मैनेजर टीएस महापात्रा, एजीएम एचआर कमलेश सोनी आईआरएल से एचआर डा नसीम, राजकुमार घोष मुखिया शुक्रमनी हेम्ब्रम तथा ग्रामीणों में श्याम मुर्मू, छोटेराम टुडू , मोहन मुर्मू, छोटे हेम्ब्रम, प्रकाश हेम्ब्रम सहित सैकडों ग्रामीण उपस्थित थे।

कहां हो रही परेशानी

यूसीलप्रबंधन ने कागज पर सभी काम पूरा कर लिया गया है। अब इंतजार है कि कब प्रशासनिक अधिकारी ग्राम सभा करने की अनुमति देते हैं। अनुमति लेने के लिए यूसील के प्रशासनिक अधिकारी से लेकर उच्च अधिकारी जमशेदपुर के चक्कर लगा रहे हैं। ग्रामसभा में जादूगोड़ा, ईचड़, मेचुआ, उत्तरी ईचड़ा, दक्षिणी ईचड़ा के ग्रामीण शामिल होंगे।

खननकार्य 19 वें दिन भी ठप रहा

जादूगोड़ामाइंस में बुधवार को 19 वें दिन भी खनन कार्य बंद रहा। इससे माइंस में लगभग 13300 टन यूरेनियम अयस्क का उत्पादन नहीं हो पाया है। इससे कंपनी को प्रति दिन लगभग 11 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। इसके तहत कंपनी को इन 19 दिनों के अंदर लगभग 209 करोड़ का नुकसान हो गया है। जादूगोड़ा मिल को चलाने के लिए अन्य कंपनी की ईकाई से यूरेनियम उत्पादन को बढ़ा दिया गया है।

यूसील: बिना ग्राम सभा किए जादूगोड़ा माइंस का नहीं होगा लीज नवीकरण

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी जनप्रतिनिधि

ग्राम सभा करते ग्रामीण, एचसीएल और आईआ