पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक से गिरकर दो लोग जख्मी

बाइक से गिरकर दो लोग जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जादूगोड़ा|दो अलग-अलगदुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को यूसील अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पहली घटना नरवा-जादूगोड़ा मुख्य सड़क मुर्मू कॉॅम्प्लेक्स के समीप जमशेदपुर बिरसानगर निवासी रोहित नाथ (25) के साथ हुई। उसकी बाइक स्किट होने से वह गिर गया इससे उसे गंभीर चोट लगी। दूसरी घटना केन्दाडीह के समीप सोमाईडीह निवासी गुणा तितरू (55 वर्ष) के साथ हुई। वह भी बाइक से गिरकर घायल हो गए हैं।

7घंटे बिजली गुल, छात्रों को परेशानी

जादूगोड़ा| जादूगोड़ाईचड़ा ग्रिड में ब्रेकर का मेंटेनेंस होने के कारण करीब 7 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने आवश्यक कार्य जेनरेटर चलाकर निपटाए। विद्यार्थियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जेरॉक्स, साइबर कैफे से संबंधित कार्य में व्यवधान आया। उपभोक्ताओं को पानी की समस्याओं से जूझना पड़ा। एसडीओ अमित खालको ने बताया कि सप्लाई स्टेशन में ब्रेकर का काम होने से क्षेत्र में 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बिजली गुल थी। यह सिलसिला बीते तीन-चार दिनों तक प्रभावित होगा।