घर के बाहर से बाइक ले उड़े चोर
जादूगोड़ा| विश्वकर्मापूजा के एक दिन पहले चोरों ने यूसील जादूगोड़ा काॅलोनी से मोहम्मद शमीम के घर के बाहर खड़ी बाइक उड़ा ली। इस संबंध में भुक्तभोगी ने जादूगोड़ा थाना में लिखित शिकायत की है। घटना के बारे में मो शमीम ने बताया कि उन्होंनें रात को गाड़ी घर के नीचे रखी थी। सुबह देखा तो गाड़ी गायब थी।