- Hindi News
- एक सप्ताह में हो सकता है लीज नवीकरण पर फैसला
एक सप्ताह में हो सकता है लीज नवीकरण पर फैसला
अगरसब कुछ ठीक रहा तो यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) की जादूगोड़ा माइंस में खनन का कार्य एक सप्ताह के अंदर शुरू हो जाएगा। इसे लेकर यूसील प्रबंधन की एक टीम ने 16 सितंबर को रांची खनन विभाग के अधिकारी से वार्ता की। इसमें यूसील के सीएमडी दिवाकर आचार्या के साथ ज्वाइंट सचिव चित्रा रामचन्द्र (डीएई गवर्नमेंट आॅफ इंडिया ) महाप्रबंधक (खान) एससी भौमिक, आरके मिश्रा, श्रीधर बाबू शामिल थे। यहां खनन विभाग के अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि खनन कार्य की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का प्रयास करेंगे।
13 दिनों से माइंस में खनन बंद
जादूगोड़ामाइंस में खनन कार्य 13 वें दिन भी बंद रहा है। जादूगोड़ा माइंस में कार्यरत लगभग 970 स्थायी मजदूरों में से 31 को यूसील के नरवा पहाड़ और तुरामडीह भेज दिया गया है। जादूगोड़ा माइंस खनन कार्य में लगे 50 ठेका कर्मी को बैठा दिया गया है। बागजाता में विस्थापितों के के कारण जादूगोड़ा के 34 मजदूरों को नहीं भेजा गया।
दक्षिणीईचड़ा पंचायत में होगी बैठक
लीजनवीकरण के मामले को लेकर झामुमो के दक्षिणी ईचड़ा पंचायत के प्रतिनिधि बैठक करेंगे। जादूगोड़ा कॉलोनी स्थित सामुदायिक विकास भवन में होने वाली बैठक में घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन भी उपस्थित होंगे।