पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओड़िशा की तर्ज पर खुले माइंस:बलमुचू

ओड़िशा की तर्ज पर खुले माइंस:बलमुचू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुसाबनी|जादूगोड़ा औरसुरदा माइंस को दोबारा खुलवाने के मुद्दे पर गुरुवार को प्रदीप बलमुचू ने मुसाबनी हास्पिटल चौक पर प्रेस से वार्ता की। उन्होंने कहा कि ओड़िशा में भी इसी तरह कई माइंस बंद हो चुकी थी, लेकिन राज्य सरकार ने कैबिनेट बैठक कर विशेष अधिकार का प्रयोग करते हुए आठ माइंसों को पुनः शुरू करवा दिया। इसी तरह झारखण्ड सरकार को मजदूर हित में निर्णय लेने की जरूरत है। मैंने पिछले दिनों सीएम से कैबिनेट बैठक बुलाकर लीज नवीनीकरण का दबाव बनाया। उन्होंने मजदूरों को भरोसा दिलाया कि माइंस जल्द खुलेगी।