पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूसील अस्पताल चौक के सामने खुली एसबीआई की एटीएम, होगी सहूलियत

यूसील अस्पताल चौक के सामने खुली एसबीआई की एटीएम, होगी सहूलियत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जादूगोड़ा| यूसीलअस्पताल चौक के सामने स्टेट बैंक आॅफ इंडिया (एसबीआई) की एटीएम खुल गई है। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी। शुक्रवार को एटीएम का उद‌्घाटन यूसील के अध्यक्ष सह प्रबंधक निदेशक (सीएमडी) दिवाकर आचार्या ने किया। अब यहां के लोगों को पैसे की निकासी के लिए बैंक के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। जादूगोड़ा में यह एसबीआई की तीसरी एटीएम है। मालूम हो कि कॉलोनी में एटीएम है, जहां यूसील के वेतन के दिन यहां काफी भीड़ लग जाती थी। मौके पर यूसील के वित्त निदेशक देवाशीष घोष, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय प्रकाश, मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार, राजीव रंजन, जादूगोड़ा शाखा मुख्य प्रबंधक अभय प्रकाश, दीपक कुमार, सीएच शर्मा, मुखी समाज विकास समिति के जिला उपाध्यक्ष टिकी मुखी, बबन शर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...