पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरों को काम करने से रोका

मजदूरों को काम करने से रोका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूरेनियमकॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) की जादूगोड़ा माइंस के 34 मजदूरों को यूसील की बागजाता माइंस में उत्पादन बढ़ाने के लिए मंगलवार को भेजा गया था, पर उन्हें वहां विस्थापित बेरोजगार समिति के विरोध का समाना करना पड़ा। विस्थापितों द्वारा विरोध करने पर जादूगोड़ा माइंस के सभी मजदूरों को वापस लौटना पड़ा। इधर मामले को लेकर यूसिल प्रबंधन श्रमिक संगठन सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन से वार्ता कर समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रही है।

वहीं यूसिल प्रबंधन के अधिकारियों की टीम रांची सीएम से वार्ता करने गई है। दूसरी और जादूगोड़ा माइंस में मंगलवार को भी खनन कार्य बंद रहा।

यूसील के ओवर लोडेड तीन हाइवा जब्त

मुसाबनी| यूसीलकी बागजाता माइंस से यूरेनियम अयस्क ढुलाई करने वाले तीन ओवरलोडेड हाइवा को जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पी कुजूर ने मंगलवार को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया। हाईवा पीके कंस्ट्रक्शन की बताई जाती है डीटीओ ने इस संबंध में बताया कि बराबर लोगों द्वारा ओवर लोडिंग कि शिकायत मिल रही है इस कारण सड़क पर यूरेनियम अयस्क गिरता रहता हैं। जो सड़क पर चलने वालों के लिए परेशानी का कारण बनता है। इसी कारण कार्रवाई की गई है।

सीएम से नहीं मिल पाए सीएमडी

जादूगोड़ामाइंस में लीज नवीकरण की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कराने के लिए यूसील के सीएमडी दिवाकर आचार्या के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम मंगलवार को सीएम से वार्ता करने रांची पहुंची। सीएम के शहर में मौजूद नहीं रहने के कारण वार्ता नहीं हो पाई। अब बुधवार को वार्ता होने की उम्मीद है। सीएमडी के साथ ज्वाइंट सचिव चित्रा रामचन्द्र (डीएई गर्वमेंट आॅफ इंडिया ) महाप्रबंधक खान एससी भौमिक, आरके मिश्रा, श्रीधर बाबू आदि भी हैं।

प्रबंधन ने श्रमिक संगठन सुमू से की बातचीत

मामलेको लेकर उप महाप्रबंधक (कार्मिक) सीएच शर्मा ने यूसील के श्रमिक सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन को वार्ता करने के लिए बुलाया। हालांकि श्रमिक संगठन ने बताया कि इस मामले को लेकर विश्वकर्मा पूजा के बाद वार्ता करके समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

उत्पादन में सहयोग करने बागजाता भेजे गए थे मजदूर

जादूगोड़ामाइंस के मजदूरों को बागजाता भेजने की जानकारी जब विस्थापित बेरोजगार समिति को चली तो उन्होंने जादूगोड़ा के मजदूरों को बागजाता माइंस में काम करने से रोक दिया और कहा कि