रैली निकालकर दी शराब विक्रेताओं को चेतावनी
जादूगोड़ा| गुरुवारको जादूगोड़ा के लिपिघुटू गांव में महिलाओं ने गांव में शराब पीकर आने वालों के साथ ही शराब बेचने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की घोषणा की। इस अभियान को लेकर रैली निकाली गई। रैली में तीन गांव की काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने नशाखोरों और नशा के सौदागरों को संभल जाने की चेतावनी दी। वार्ड सदस्य टुकलू माहली के नेतृत्व में बैठक कर नशाखोरी बंद करने का निर्णय लिया गया। अभियान को मुखिया लक्ष्मीचरण सिंह ने सराह। मौके पर मालती मुर्मू, प्रमिला सिंह, छवि भकत, अंजली भकत, यशोदा सिंह, कविता टुडू, बसंती सामंतो, घासीराम सिंह, लखन सिंह, जीतू मुर्मू, रामचंद्र हेम्ब्रम, सनातन सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।