पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माइंस बंदी पर सरकार लापरवाह : सांसद

माइंस बंदी पर सरकार लापरवाह : सांसद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एचसीएल/आईसीसी की बंद सुरदा माइंस के मुद्दे पर सांसद विद्युत वरण महतो ने मऊभंडार डीबी बंगला में कंपनी जीएम एचसी श्रीवास्तव और एजीएम एचआर कमलेश सोनी के साथ बैठक कर जानकारी ली। सांसद ने बताया कि सुरदा और जादूगोड़ा माइंस को जल्द प्रारंभ कराया जाएगा। जल्द ही केंद्रीय मंत्री से वार्ता कर मामले पर पहल करेंगे। उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार के लिए तत्काल राज्य सरकार द्वारा कोर्ट में अपील कर आदेश पर स्टे लिया जा सकता था। लेकिन राज्य सरकार द्वारा ऐसी कोई पहल अब तक नहीं की गई है।

क्षेत्र में माइंस बंद होना रोजगार पर भारी संकट है। उन्होंने कहा कि एचसीएल के डायरेक्टर माइंस अभिजीत घोष नई दिल्ली मामले में वार्ता कर वस्तु स्थिति से अवगत कराने गए हैं। राज्य सरकार द्वारा माइंस जमीन लीज मामले को गंभीरता से नहीं लिए जाने के कारण एेसी स्थिति बनी है। अगर समय रहते माइंस लीज प्रस्ताव कार्य पूरे कर केंद्र को भेजा जाता तो माइंस बंद नहीं होती। मौके पर भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष दिनेश साव, सुरेश रेवानी, अशोक विश्वकर्मा, ब्रजेश सिंह, लखन मार्डी, बबलू सोरेन, संजय नंदी, पोल्टू सरदार आदि मौजूद थे।

जादूगोड़ा अस्पताल के समक्ष प्रदर्शन

जादूगोड़ा:यूरेनियमकॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) की जादूगोड़ा माइंस शनिवार को सातवें दिन भी बंद रही। जादूगोड़ा माइंस में कार्यरत लगभग 970 स्थाई मजदूरों में 65 मजदूराें को यूसील के नरवा पहाड़, बागजाता और तुरामडीह यूरेनियम उत्पादन पर लगाया गया है। जादूगोड़ा माइंस खनन कार्य में लगे 50 ठेकाकर्मियों को बैठा दिया गया है। महिला समिति ने जादूगोड़ा माइंस खनन बंद करने संबधित राज्य सरकार के निर्देश के खिलाफ यूसील जादूगोड़ा अस्पताल के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। रविवार को मुखी समाज विकास समिति द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर विरोध जाहिर किया जाएगा। आज लगभग 910 मजदूर केवल हाजिरी बनाने के बाद कुछ मजदूर मेंटेनेंस का काम करते रहे तो कुछ मजदूर बिना कार्य के ही अपनी डयूटी पूरा किए। मांइस बंद रहने से लगभग 4900 टन यूरेनियम अयस्क का उत्पादन नहीं हो पाया है। इससे कंपनी को 11 करोड का नुकसान हो रहा है।

इधर, झाविमो ने भी की की बैठक

झारखंडविकास मोर्चा की प्रखंड कमेटी की बैठक शनिवार को कॉलेज रोड स्थित एक होटल में प्रखंड अध्यक्ष रसराज भकत की अध्यक्षता मे