हवन के साथ चंडी महायज्ञ संपन्न
जादूगोड़ा| यूसीलबराज के समीप काली मंदिर में 8 फरवरी से चल रहे श्री श्री 108 चंडी महायज्ञ की पूर्णाहूति गुरुवार को की गई। महायज्ञ के अवसर पर 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन भी संपन्न हो गया। यज्ञ की पूर्णाहूति के अवसर पर महाभोग का वितरण किया गया। इस अवसर पर पुजारी शंकरी गिरी ने बताया कि यज्ञ संपन्न कराने में सभी का सहयोग रहा। मौके पर यज्ञ के संरक्षक टिकी मुखी, क्षत्रीय सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सुशांत सिंह, रोहित सिंह, समीर दास सुभाष भकत, प्रदीप कारजी, श्याम माझी आदि मौजूद थे।