पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डांगुवापोसी| दुष्कर्मके एक मामला में जगन्नाथपुर पुलिस महिला थाना चाईबासा के साथ संयुक्त छापामारी कर आरोपी जैंतगढ़ बुरूहातु निवासी चंदन चातर (पिता जापान चातर) को उसके घर से गिरफ्तार कर चाईबासा कारा मंडल भेज दिया। विदित हो कि आरोपी चंदन के खिलाफ महिला थाना चाईबासा में पीड़ित युवती के बयान पर दुष्कर्म का मामला शक्ति रूपा महिला संगठन जैंतगढ़ के प्रयास से 10 अक्टूबर 2014 को दर्ज किया गया था। आरोपी को पुलिस ने शनिवार 3 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी को पकड़ने लिए महिला पुलिस संगठन के कार्यकर्ता जगन्नाथपुर पुलिस गई थी। घटना के संबंध में शक्ति रूपा महिला संगठन की अध्यक्ष प्रमिला पात्रो ने कहा की आरोपी चंदन पर संगठन के सदस्य नजर रखे हुए थे। उसे पकड़ने में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बी कुल्लू, थाना प्रभारी रमेश्वर राम आदि का योगदान भी महत्वपूर्ण रहा।