सेवक के वेतन पर लगी रोक
जगन्नाथपुर| अनुमंडलपदाधिकारी संतोष कुमार सिन्हा ने बड़ानंदा पंचायत के पंचायत सेवक यार्मिया पूर्ति रोजगार सेवक कृष्णा पूर्ति के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। अनुमंडल कार्यालय से निर्गत पत्र में कहा गया है कि 19 जनवरी 2015 को उपायुक्त की समीक्षा बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित होने के कारण दोनों कर्मचारियों को शो काउज देते हुए वेतन निकासी रोका जाता है। उक्त पत्र में कहा गया है कि बड़ानंदा पंचायत के मनरेगा अन्य विकास योजनाओं की रिपोर्ट देख उपायुक्त ने नाराजगी जताई है। उपायुक्त के ज्ञापांक 270 दिनांक 30.1.2015 के आलोक में यह पत्र निर्गत किया गया है।