शिक्षा ही जीवन की बुनियाद: गीता कोड़ा
जगन्नाथपुर| पढ़ाईके साथ-साथ कला का प्रदर्शन करना बच्चों में सर्वांगीण विकास की झलक है। यह बच्चों का नैसर्गिक गुण है। ये बातें विधायक गीता कोड़ा ने संत पाॅल मध्य विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन की बुनियाद है। इसे मजबूत करना होगा। इससे पूर्व विधायक श्रीमति कोड़ा ने तीसरी मंजिल का उदघाटन किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि गीता कोड़ा, सम्मानित अतिथि एसडीओ संतोष कुमार सिन्हा विशप फेलिक्स टोप्पो ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने गरबा डांस, नागपुरी डांस, एकाकी मंचन, संबलपुरी डांस का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।