मंडल कारा में छापा खाली हाथ लौटी पुलिस
जिलापुलिस ने शुक्रवार को अहले सुबह करीब 5 बजे मंडल कारा में छापामारी की। सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार दूबे के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान महिला पुरुष वार्ड के अलावा मेडिकल वार्ड की भी तलाशी ली गई। इस क्रम में पुलिस को कोई भी आपत्ति जनक सामान नहीं मिला। छापेमारी की तैयारी गुरुवार शाम में ही कर ली गई थी। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल के कुछ बंदियों द्वारा मोबाइल का उपयोग किया जा रहा है। हालांकि एसडीओ ने इसे रुटीन अभियान बताया है। उन्होंने कहा कि समय- समय पर जेल में कैदी वार्डों की जांच की जाती है। वहीं छापेमारी से पूर्व टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी जवान सुबह 4 बजे ही सदर थाना परिसर पहुंच गए थे। वहां जवानों की गिनती के बाद उन्हें मंडल कारा पहुंचने का निर्देश दिया गया। वे सुबह 4.55 बजे मंडल कारा पहुंचे। जहां जवानों की गिनती हुई 5.15 बजे अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी गई। अंदर पहुंचते ही पदाधिकारियों जवानों तलाशी का काम शुरू कर दिया। तलाशी का काम सबसे पहले महिला वार्ड में पूरा किया गया। इसके बाद मेडिकल अन्य कैदी वार्डों में तलाशी पूरी की गई। इस अभियान में मुख्यालय डीएसपी, जगन्नाथपुर के डीएसपी, दो सर्जेंट मेजर, सदर, मुफ्फसिल, तांतनगर, झींकपानी पांड्राशाली के थाना प्रभारी, दो महिला पुलिस पदाधिकारी, 10 महिला पुलिस सहित 75 जवान भी शामिल थे।