कोचड़ा विद्यालय में तीन शिक्षकों पर 400 विद्यार्थी
जगन्नाथपुर| शिक्षकनियुक्ति की दूसरी प्रक्रिया स्थानांतरण के बाद भी उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोचड़ा एक अदद शिक्षक पाने से भी मरहूम रह गया। जिले के 74 शिक्षक-शिक्षिकाओं के तबादले में भी कोचड़ा विद्यालय को शिक्षक नहीं मिले। यहां शिक्षकों के नहीं रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। यह एक सोचनीय विषय है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की इस रवैये से कोचड़ा के ग्रामीण हतप्रभ हैं। अब लोग विरोध करने की तैयारी में हैं। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में लगभग 400 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले से अवगत कराया जाएगा। इस विद्यालय के विज्ञान शिक्षक मो सलाउद्दीन कई वर्षों से बाल सुधार गृह में प्रतिनियोजित हैं। यहां 400 विद्यार्थियों को मात्र 3 शिक्षक पढ़ा रहे हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक यदुमणि कुम्हार, सहायक शिक्षक ललिता बिरुली, बालमुकुन्द भगत।