कांग्रेसियों ने एसडीओ काे सौपा ज्ञापन
जगन्नाथपुर| विभिन्नमांगों को लेकर मंगलवार को जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू के नेतृत्व में कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है। किसानों की स्थिति काफी चिंताजनक है। ज्ञापन के मुताबिक, कोल्हान को स्वायत्तशासी जिला परिषद क्षेत्र घोषित किया जाय, कोल्हान क्षेत्र को विशेष दर्जा दिया जाए, मुंडा मानकी प्रथा को और मजबूत किया जाए, जमीन खरीद-बिक्री का निबंधन मुंडा करें आदि मांगें रखी गईं। मौके पर डेबरा हेस्सा, सुरेश हेस्सा, नागेंद्र हेस्सा, संतोष नाग, पटेल नायक, लक्ष्मण लागुरी, गुरुचरण सिंकू, मनोज जामुदा, शिशिर सिंकू आदि मौजूद थे।