पत्रकारों का वनभोज सह मिलन समारोह
बुधवारको सोनुवा आंचलिक पत्रकार संघ द्वारा सोनुवा प्रखंड स्थित छनकाटा डैम में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें चक्रधरपुर जगन्नाथपुर अनुमंडल के सभी अंचल क्षेत्रों के पत्रकार शामिल थे। सोनुवा के पत्रकार निरंजन बेहरा की शिक्षक के रूप में पदस्थापना होने पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जगन्नाथपुर अनुमंडल के पत्रकार शैलेश सिंह चक्रधरपुर अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष रमेश सिंह को भी अंचल पत्रकार संघ ने सम्मानित किया। मौके पर सुदाम प्रधान, दिनेश शर्मा, ऋषिकेश सिंहदेव, रामगोपाल जेना, जय कुमार, अनंत मिश्रा, देवेन्द्र सिंह, संजय पांडे, साजिद हुसैन, सूरज गुप्ता, तारिक अनवर, रूपेश प्रधान, मुकुल कुमार मुकेश, प्रताप प्रमाणिक आिद मौजूद थे।