पेयजल की समस्या लेकर बीडीओ के पास पहुंचे ग्रामीण
पेयजल की समस्या लेकर बीडीओ के पास पहुंचे ग्रामीण
जगन्नाथपुर | जगन्नाथपुरप्रखण्ड के कई गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है। पेयजल समस्या से ग्रसित छोटा महुलडीहा गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई। 32 ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में गांव के खराब चापानलों को जल सहिया के माध्यम से मरम्मत कराया जाए। ग्रामीणों के अनुसार सिदिऊ हेस्सा के घर के पास, नरेश सिंकू के घर के पास, हीरालाल के घर के पास तथा शिवनाथ लोहार के घर के पास वाले चापानल खराब पड़े हैं। मौके पर मधुसूदन हेस्सा, बेहरा हेस्सा, सिंगा हेस्सा समेत 32 ग्रामीण मौजूद थे।