शिक्षा ही जीवन का आधार : गीता कोड़ा
जगन्नाथपुर। शिक्षा ही जीवन का मूल आधार है। शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान है। उक्त बातें सोमवार को रस्सेल उच्च विद्यालय में 10वीं 12वीं के छात्र-छात्राओं के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि गीता कोड़ा ने कही। उन्होंने कहा कि स्वच्छ मन से परीक्षा की तैयारी करे। अपने आप को तनाव मुक्त रखें। शिक्षकों ने आपको अपना सब कुछ दिया। अब बारी है आपकी है। अच्छा परिणाम देकर गुरु दक्षिणा देना होगा। पढ़ाई को सिर्फ नौकरी तक ही सीमित रखें। अच्छे नागरिक बनने का शिक्षा ही एक मात्र साधन है। यह मनुष्य जानवर में अंतर स्थापित करता है। दीक्षांत समारोह में प्राचार्य इम्तियाज नाजिम ने वार्षिक प्रतिवेदन का प्रस्तुत किया। माॅक टेस्ट लेकर से विद्यार्थियों में छिपा कौशल बाहर जाती है। जांच परीक्षा में 33 परीक्षार्थी थोड़ा कमजोर हैं उन्हें अतिरिक्त विषयवार कक्षा लेकर तैयार किया गया है।