प्रखंड कार्यालय पर झामुमो का धरना
जगन्नाथपुर| भूमिअधिग्रहण अध्यादेश स्थानीय नीति लागू किए बिना सरकारी नौकरियों में नियुक्ति पत्र देने के प्रक्रिया के विरोध मे झामुमो प्रखंड कमेटी जगन्नाथपुर की ओर से प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना सोमवार को दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को लागू कर भाजपा सरकार झारखंड को पूंजीपतियों के हाथों बेच रही है। सड़क, बिजली, औद्योगिक विकास, खनन सुरक्षा के नाम पर यहां के रैयत भूमि को हस्तांतरित करने की कुटिल चाल चल रही है।