कमेटी ने किया वनभोज
चंपुआ| भाजपाप्रखंड कमेटी की ओर से रामतीर्थ पिकनिक स्थल पर रविवार को वनभोज का आयोजन किया गया। जिसमें जगन्नाथपुर प्रखंड के विभिन्न गांव के लगभग दो सौ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने चटपटे व्यंजनों का आनंद उठाया और जमकर मस्ती की। मौके पर सदस्यता अभियान को धारदार बनाने और संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।