पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लगान वसूलने के बताए गए टिप्स

लगान वसूलने के बताए गए टिप्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगन्नाथपुर| अंचलअधिकारी डाॅ प्रमोद राम की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड सभागार में 89 मौजा के मुंडा -मानकी डाकुवाओं की बैठक सह एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। इस बैठक में मुख्य रूप से लगान वसूली पर चर्चा की गई। शत -प्रतिशत लगान वसूली के लिए सीओ ने कई टिप्स दिए। आगामी 15 फरवरी तक लगान तामिला प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए डाॅ राम ने मुंडा -मानकी डाकुवा से कहा कि आप ही सरकार के माध्यम हैं। यदि आप लापरवाह रहेंगे तो सरकार का काम कौन करेगा। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले मानकी, मुंडा डाकुवाओं को अनुशासनहीनता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।