- Hindi News
- सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाला गया जेल
सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाला गया जेल
सदर थाना पुलिस ने मंंगलवार काे सरकारी कार्य में व्यवधान पैदा कर मारपीट के मामले में रेलवे कॉलोनी निवासी पवन कारवा काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में महुलडीहा जगन्नाथपुर निवासी श्याम सुंदर गोप चालक ने पवन कारवा के खिलाफ 3 दिसंबर 14 को सदर थाना में मामला दर्ज कराया था। प्राथमिकी में कहा गया है कि 3 दिसंबर 14 को मंडल कारा चाईबासा से बीमार एक संबंधी सुखराम महली को सदर अस्पताल में भर्त्ती किया गया था।
शाम को जब में मरीज का चिकित्सा पर्ची लेकर सेंट्रल बैंक के पास से सदर अस्पताल जा रहा था तो पीछे से पवन कारवा ने मेरा कॉलर खींचा और मारपीट करने लगे। पवन के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। जब मैंने पवन को पकड़ने का प्रयास किया तो पवन अपने को छुड़ा कर भाग गया।