पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुन्ना मुन्नी हॉकी प्रतियोगिता कराने का निर्णय

मुन्ना-मुन्नी हॉकी प्रतियोगिता कराने का निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलडेगा . प्रखंडमुख्यालय में जोसेफ डुंगडुंग की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुन्ना-मुन्नी हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया गया। बताया गया कि इस बार प्रतियोगिता का आयोजन गांगूटोली स्थित आरसी बालक मवि में होगी। प्रतियोगिता में वर्ग छह से नीचे के विद्यार्थी ही शामिल होंगे। टीम के साथ एक शिक्षक और एक रेफरी होंगे। खेल आधुनिक नियम और लीग के आधार पर होगा। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था आयोजन समिति करेगी, जबकि भोजन की व्यवस्था उन्हें स्वयं करनी होगी। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार स्वरूप खस्सी और मोमेंटो दिए जाऐंगे। प्रतियोगिता 27 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। इसका फाइनल मैच 31 अक्टूबर की सुबह नौ बजे से होगा। बैठक में संयोजक अनिल बागे, सचिव सुनील केरकेट्टा, आरसी मवि के प्रधानाध्यापक फादर स्टेफन मिंज सहित कई खेलप्रेमी मौजूद थे।