- Hindi News
- पारा शिक्षकों से धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील
पारा शिक्षकों से धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील
जलडेगा|पारा शिक्षकसंघ के पदधारियों और सदस्यों से अपील की गई है कि वे 14 फरवरी को रांची के जिला परियोजना कार्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन में भाग लें। संघ के मीडिया प्रभारी फिरनाथ बड़ाईक ने बताया कि स्थायीकरण, बकाया मानदेय के भुगतान और अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है।