पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माता मरियम पर विश्वास करें : बिलुंग

माता मरियम पर विश्वास करें : बिलुंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलडेगापारिश में बुधवार को वार्षिक तीर्थ समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर शांति की महारानी माता मरियम का ख्रीस्तीय समारोही मिस्सा अनुष्ठान किया गया।

मुख्य अतिथि और मुख्य अनुष्ठाता के रूप में ओड़िशा के राउरकेला धर्मप्रांत के सेवानिवृत्त धर्माध्यक्ष बिशप अल्फोंस बिलुंग और सहयोगी के रूप में जलडेगा भिखारिएट डीन फादर दाेमनिक बरला उपस्थित थे। पारिश परिसर में स्थापित माता मरियम के चित्र के समक्ष बिशप की अगुवाई में पवित्र मिस्सा बलिदान और संक्रामेंत की आराधना की गई। बिशप बिलुंग ने अपने आशीष प्रवचन में कहा कि शांति की महारानी माता मरियम साधारण मां नहीं है। वह विश्व व्यापी कलीसिया कल्याणी मां है। माता मरियम सभी पापों से दूर थीं और मानव उन्हीं के माध्यम से स्वर्ग का मार्ग तय करता है। जब-जब मानव को माता मरियम की आवश्यकता हुई उन्होंने कलीसिया को दर्शन दिए और मार्गदर्शन दिए। इससे पहले पाप स्वीकार संस्कार, मेल मिलाप संस्कार, पवित्र युखारिस्तीय समारोह, रोगियों के लिए चंगाई प्रार्थना, चंगाई तेल जल की आशीष तथा छिड़काव, दंड मोचन की प्रार्थना, परम प्रसाद का वितरण आदि का आयोजन हुआ। कलीसिया के लोगों के लिए विनती प्रार्थना के माध्यम से आध्यात्मिक और शारीरिक चंगाई की गई। लोगों ने पाप स्वीकार कर अच्छे मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। फादर इग्नेस टोप्पो की अगुवाई में विद्यालय गायक मंडली द्वारा भजन, दया याचना, स्तुति गान, बाइबल जुलूस, प्रवेश गान आदि की प्रस्तुति की गई। मौके पर पल्ली पुरोहित पियुष बड़ाईक, भिखारिएट डीन दोमनिक बरला, फादर फेलिक्स सुमन लकड़ा, फादर एडमोन लकड़ा, अल्बर्ट बिलुंग, फादर अलेक्जेंडर टेटे, फादर तोबियस सोरेंग, सिस्टर बेरोनिका, सिस्टर संध्या, पौलुस बरजो, सिलवेस्टर आईंद सहित काफी संख्या में धर्मबहनें और ईसाई मतावलंबी उपस्थित थे। आयोजन में तीर्थ समिति जलडेगा पारिश के पदधारियों, सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।