इंटर छात्राओं को पढ़ा रहे हाई स्कूल टीचर
जलडेगा | प्रखंडमुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई रामभरोसे है। दोनों ही कक्षाओं में पठन-पाठन के लिए कोई भी स्थायी शिक्षक या शिक्षिका नहीं है। छात्राओं को पढ़ाने के लिए हाई स्कूल के शिक्षकों को डेली बेसिस पर रखा गया है। अंग्रेजी की पढ़ाई नहीं होती है, क्योंकि इसका कोई शिक्षक नहीं है। मानव विज्ञान विषय की भी यही स्थिति है। वार्डन डेजी तिर्की ने बताया कि पिछले चार वर्षों से ऐसी ही स्थिति में 11वीं और 12वीं की पढ़ाई की जा रही है।