- Hindi News
- सड़क निर्माण शुरू होने से खुशी, पुल तोड़ने पर उठे सवाल
सड़क निर्माण शुरू होने से खुशी, पुल तोड़ने पर उठे सवाल
> जलडेगा-ओड़गा-हुरदा पथ का निर्माण शुरू
भास्करन्यूज | जलडेगा
प्रखंडमुख्यालय से ओड़गा होटे हुए हुरदा को जोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल इस रास्ते में पड़ने वाली पुलियाओं का निर्माण किया जा रहा है। अधिकृत कंपनी स्थानीय ग्रामीणों से ही पुलिया निर्माण का काम करा रही है। इस दौरान पहले से बनी हुई कई पुरानी पुलिया को तोड़कर नई पुलिया बनवाई जा रही है। इससे ग्रामीणों में खुशी है। गौरतलब है कि बेहद खस्ताहाल इस सड़क से होकर आने जाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर यह सवाल भी उठ रहा है कि दशकों से काम रहे कुछ मजबूत पुलों को आखिर तोड़ने की मजबूरी क्या है। इनके बगल में नए पुलों का निर्माण होने तक तथा भविष्य में जरूरत पड़ने में यह काम सकते हैं।
सड़क निर्माण को लेकर तोड़े जा रहे है पुराने पुल।